पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत मंसूबे नहीं होने देंगे पूरे

गलत मंसूबे नहीं होने देंगे पूरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)

ग्रामपंचायत शेखपुरा का मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

रामसहाय मीणा ने कहा कि अधिकारियों ने नियमों के तहत शेखपुरा को मुख्यालय बनाया है, लेकिन कुछ लोग इसे बदलना चाहते हैं। पूर्व वार्ड पंच सेडूराम शर्मा ने कहा कि लोगों के गलत मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। इस दौरान सुरेश जोशी, द्रौपदी गुप्ता, महेश चौबे, रजनी गुप्ता, गिर्राज वार्ड पंच, रामकिशोर चौबे, सुनीता जोशी सुमन मीणा मौजूद थे। ग्राम पंचायत मुख्यालय गढ़ में रखने की मांग पर लोगों का धरना जारी रहा। इस दौरान ओमप्रकाश जैमन, नहनू राम सैनी, किशोर गुर्जर, हजारी दडग़स, देवी सहाय महावर हीरालाल सैनी मौजूद थे। राणोली में पंचायत यथावत रखने की मांग पर बुधवार से पहाडी़ पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। नंदसिंह राजपूत ने बताया कि सुबह अनशन शुरू करेंगे।

लोगोंने पंचायत मुख्यालय बदलने का किया विरोध

दुब्बी | ग्रामपीलवा कलां पीलवा खुर्द के ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक कर पंचायत मुख्यालय यथावत रखने की मांग की। सरपंच बाबूलाल खंडेलवाल ने बताया कि उनके गांव शुरू से दुब्बी पंचायत से जुड़े हुए हैं। पंचायत कोरम ने प्रस्ताव लेकर यथावत रखने की मांग की थी, लेकिन दोनों गांवों को डोलिका पंचायत में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पंच पटेलों की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि दुब्बी से हटाया गया तो सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार से पंचायत मुख्यालय दुब्बी पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोलिका पीलवा कलां में बांध के पानी को लेकर लंबे समय से तनाव पैदा है। वार्ड पंच मोतीलाल मीणा का कहना कि पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। सियाराम दुब्बी, छोटेलाल प्रजापत, वार्ड पंच पप्पू लाल मीणा, गोपाल सैनी, बने सिंह राजपूत, अमरसिंह भोमिया, छाजू लाल महावर, कुलदीप मौजूद थे। ग्राम बासड़ा को ब्राह्मण बैराड़ा पंचायत में शामिल करने के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। पूर्व सरपंच रामेश्वर प्रसाद दडगस ने बताया कि बासड़ा गांव कैलाई से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बासड़ा को यथावत रखने की मांग की है।

दुब्बी. पंचायतमुख्यालय यथावत रखने की मांग पर विरोध प्रदर्शन करते ग्राम पीलवा कलां के लोग।

दौसा (ग्रामीण). ग्रामशेखपुरा का मुख्या