मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित
दौसा | जिलेके पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगी। सत्यापन कार्य 17 तथा 30 अक्टूबर को, दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त करने की अवधि 19 अक्टूबर तथा 2 नवंबर होगी। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण 20 नवंबर तक होगा। मुद्रण का कार्य 20 दिसंबर तक तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा।