पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग शिविर में दंड बैठक का अभ्यास कराया

योग शिविर में दंड बैठक का अभ्यास कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूपार्क में चल रहे निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में योग मुनि सत्यदेव ने दंड बैठकों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि दंड बैठक करने से संपूर्ण शरीर का व्यायाम हो जाता है। योग मुनि द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा कमर दर्द में फायदा करने वाले, पेट के बल लेटकर करने वाले सभी आसनों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग द्वारा शरीर जीवन को पूर्ण रूप से बदल सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से किसी भी बीमारी का निदान संभव है। जुकाम, सिर दर्द, माइग्रोपेन को दूर करने के लिए नवल किशोर द्वारा नेति की क्रिया बताई गई। नगर परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल, नवलकिशोर, रामावतार, पतजंलि महिला अध्यक्ष रजनी मित्तल, मीना सर्राफ आदि मौजूद थे।