पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू का एक रोगी और मिला, 17 हुई संख्या

स्वाइन फ्लू का एक रोगी और मिला, 17 हुई संख्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और रोगी मिला है। शहर में संगम विहार कॉलोनी में एक महिला के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। चिकित्सा विभाग की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर सर्वे किया। स्वाइन फ्लू के प्रकोप के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही है। अस्पताल के आउटडोर शिशु इकाई में डॉक्टर नहीं मिलने से मरीज घंटों परेशान रहे।

ब्लाक सीएमएचओ डॉ. संदीप शारदा ने बताया कि आशा प्रजापत ने बीमार होने पर 6 फरवरी को जिला चिकित्सालय में दिखाया। जिला अस्पताल में सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजा गया।

रविवार को उसके स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर टीम ने आसपास के घरों का सर्वे किया। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति ठीक है। उसका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि अब तक 17 मरीजों के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। रामावि जौपाड़ा में वैद्य कैलाश शर्मा ने छात्रों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया। प्रधानाध्यापक त्रिलोक गुप्ता ने बचाव की जानकारी दी।

जिला अस्पताल में बढ़े खांसी- जुकाम के मरीज

जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजो की संख्या में इजाफा हो गया है। आउटडोर में 1400 से 1500 मरीज रहे हैं। इनमें जुकाम, खांसी के अधिक है। मरीजों की संख्या बढ़ने से डॉक्टरों के भीड़ रहने लगी है।