अब ई-मित्र पर होगा भामाशाह नामांकन
दौसा| शहरमें भामाशाह नामांकन से वंचित रहे लोग अब अपने वार्ड में नजदीकी ई-मित्र डाटा सेंटर पर नि:शुल्क भामाशाह नामांकन करा सकेंगे।
नगर परिषद के आयुक्त मोहनचंद बंसल ने बताया कि शहर में 30 वें वार्ड का शिविर चल रहा है। अब तक के वार्डों में शेष रहे परिवारों का ई-मित्र सेंटर पर भामाशाह नामांकन किया जाएगा। लोग अपने वार्ड में नजदीकी ई-मित्र सेंटर पर आवेदन कर निशुल्क नामांकन करा सकते हैं। ई-मित्र पर आने वाले आवेदन दस्तावेजों की जांच के लिए नगर परिषद के तीन कर्मचारियों को सत्यापक नियुक्त किया है।