पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य हैंडबॉल में दोहरी जीत दर्ज की जयपुर ने

राज्य हैंडबॉल में दोहरी जीत दर्ज की जयपुर ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतविजेता जयपुर की पुरुष महिला टीम ने हनुमानगढ़ टाउन में रविवार से शुरू हुई राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया है। पुरुष वर्ग में जयपुर ने अजमेर को 23-4 से हराया। महिला वर्ग में जयपुर ने टोंक को 10-0 से तथा जैसलमेर को 6-0 से शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जयपुर सहित 27 टीमें तथा महिला वर्ग में 18 टीमें भाग ले रही हैं।

रविवार को पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में जोधपुर ने अलवर को 27-15 से, बीकानेर ने करौली को 18-09 से, हनुमानगढ़ ने बाड़मेर को 26-11 से, एयरफोर्स ने प्रतापगढ़ को 14-3 से, झालावाड़ ने नागौर को 7-3 से, दौसा ने भीलवाड़ा को 17-12 से, सीकर ने डूंगरपुर को 18-02 से, जोधपुर ने झुंझुनूं को 21-14 से श्रीगंगानगर ने उदयपुर को 18-08 से हराया।

महिला वर्ग में हैंडबॉल अकादमी जयपुर ने अजमेर को 13-2 से दौसा को 8-0 से, डूंगरपुर ने करौली को 4-0 से, जैसलमेर ने टोंक को 5-0 से, हनुमानगढ़ ने सीकर को 15-11 से हराया।