पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटोत्सव की सफलता के लिए गणेशजी को न्योता

पाटोत्सव की सफलता के लिए गणेशजी को न्योता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिराजधरण मंदिर में 9 जनवरी से होने वाले पाटोत्सव की सफलता के लिए बुधवार को सब्जी मंडी स्थित गणेश मंदिर में गणेश जी को न्योता गया।

मंदिर ट्रस्ट सचिव द्वारका टटार ने बताया कि मुख्य यजमान हीरालाल गुप्ता ने गणेश जी का पूजन कर आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की। गोपाल गुप्ता, केशव दुसाद, उमाशंकर गुढ़ा कटला, रामावतार छोकर वाड़ा, सतीश शाहरा, रामजीलाल चौकड़ायत, मुरारी पापड़दा, विजय आमेरिया, कमलेश बाली, खुशीराम माठा, गिरिराज नांगल, लादूराम शर्मा आदि ने पूजन में भाग लिया। प्रवक्ता उमाशंकर गुढ़ा कटला ने बताया कि पाटोत्सव के अवसर पर भागवत कथा का शुभारंभ 9 से 15 जनवरी तक होगा। पाटोत्सव पर गिरिराज धरण का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। कथा में आशीष व्यास के प्रवचन होंगे। पाटोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मंदिर को सजाया जा रहा है। ठाकुरजी की विशेष पोशाक वृंदावन से लाई गई है।

दौसा. पाटोत्सवकी सफलता के लिए गणेश जी को निमंत्रण देते श्रद्धालु।