- Hindi News
- बिजली कर्मचारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताई समस्याएं
बिजली कर्मचारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताई समस्याएं
पंचायतसमिति परिसर स्थित वीसी रूम में बिजली निगम एमडी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निगम कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों ने काफी समय से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं होने को लेकर समस्याओं से अवगत कराया।
दोपहर 12 बजे वीसी रूम में निगम एईएन दीपक शर्मा तकनीकि कर्मचारियों से बिजली आपूर्ति एवं सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। जिस पर तकनीकि कर्मचारियों ने कई सालों से तकनीकि कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। जिस पर अधिकारियों ने ऊपर से निर्धारित मात्रा में उपकरण भिजवाने की जानकारी देकर जांच कराने का आश्वासन दिया।
मरुधर7 और इलाहाबाद 3 घंटे देरी से पहुंची
दौसा | मरुधरऔर इलाहाबाद ट्रेन बुधवार को 3 से 7 घंटे तक देरी से दौसा पहुंची। वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन का दौसा पहुंचने का समय सुबह 10:50 बजे का है, जो शाम 5:50 बजे दौसा पहुंची। इसी प्रकार इलाहाबाद-जयपुर इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन सुबह 11:40 बजे की जगह दोपहर 2:42 बजे दौसा आई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। खास कर जोधपुर जाने वाले यात्रियों को मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ा।