पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसरदा से जल्द मिलेगा पानी

ईसरदा से जल्द मिलेगा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन न्यूज | नांगल राजावतान

उपखंडमुख्यालय पर तहसील भवन एसडीएम कोर्ट के भवन का शिलान्यास बुधवार को विधायक शंकर शर्मा ने किया गया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि दौसा के विकास के लिए चंबल ईसरदा बांध का पानी जल्द लाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 531 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसमें सर्वे के लिए 1.86 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। उन्होंने विधायक कोटे से एसडीएम कार्यालय के चारदीवारी निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की। ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए दी जा रही सहायता का लाभ उठाने को कहा। एसडीएम शशि कुमार अग्रवाल, तहसीलदार छुट्टन लाल मीणा, एक्सईएन मुरारी लाल मीणा, थाना प्रभारी मुरारी लाल मीणा, सोम प्रकाश स्वामी, गेंदीलाल मीणा, नवरत लाल बैरवा, नानगराम मीणा, श्रीनारायण मीणा, कालूराम मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, शिवदयाल शर्मा, डा के. के. सोनी, लल्लूराम ठेकेदार, राजेंद्र सोनी, प्रकाश जैन, अशोक सेन, गंगासहाय मीणा विनोद शर्मा थे।

जीएसएसका शिलान्यास

ग्रामपंचायत लाड़ली का वास में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास विधायक शंकर शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि क्षेत्र के विकास करने के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि जीएसएस के निर्माण से क्षेत्र में भरपूर बिजली मिलेगी। उन्होंने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली देने के लिए बिजली निगम अधिकारियों को पाबंद किया गया है। फिर भी कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराए। शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर विद्युत श्रमिक संघ के जिला संरक्षक उमेश कुमार शर्मा, महामंत्री हेतराम मीणा, संयुक्त जिला महामंत्री रामनारायण शर्मा, कालूराम मीणा, वार्ड पंच चेतराम मीणा, एसई आर.के. मीणा, एक्सईएन एन.आर. बैरवा, एईएन बी.एल. गुप्ता, जेईएन महावीर गुर्जर थे।

नांगल राजावतान. जीएसएसकी पट्टिका का अनावरण करते विधायक।

किसान सेवा केंद्र का अचलपुरा में लोकार्पण

गीजगढ़| किसानसेवा केंद्र अचलपुरा का बुधवार को विधायक गीता वर्मा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। समारोह में विधायक वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधान किशनप्यारी मीना, विकास अधिकारी सोनिया सिंघल तथा अचलपुरा सरपंच प्रभी देवी गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक राकेश शर्मा,