शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
दौसा (ग्रामीण) | कंवरपुरामें शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर विधायक शंकर शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। भाजपा देहात अध्यक्ष तेजसिंह राजपूत ने कहा कि आपसी मनमुटाव पार्टी से परे हटकर विकास कार्यों में सहयोग दें। राधेश्याम कटारिया ने कहा कि लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।