कोलवा। राउमावि कोलवा में शनिवार को सांसद हरीशचंद मीना ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। विकास में कमी नहीं रहेगी, लेकिन विकास के लिए सभी का सहयोग अावश्यक है। उन्होंने स्कूल विकास के लिए सांसद कोटे से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले सीताराम मंदिर से रवाना हुई कलशयात्रा को सांसद मीना ने झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
ग्रामीणों ने सांसद से रेलवे स्टेशन के विकास तथा गांव में बैंक खुलवाने की मांग की। सांसद ने रेलवे अधिकारियों से स्टेशन को लेकर मौके से ही मोबाइल से वार्ता की तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान सीमादेवी मीना, सरपंच सरिता देवी, पूर्व सरपंच किशनसिंह, भाजपा नेता प्रमोद व्यास, बाबूलाल शर्मा, प्रधानाचार्य पृथ्वीसिंह, जीएसएस अध्यक्ष राजेंद्रसिंह, लक्ष्मणसिंह, हेमराज अवाना, गजेन्द्र भादूका, मुनीमसिंह सहित अन्य मौजूद थे। मंच संचालन मोहरसिंह गुर्जर ने किया।
शिविर में किया 255 मरीजों का उपचार
नांगल राजावतान|ग्राम मलवास के अटल सेवा केंद्र पर शनिवार को चिकित्सा विभाग की ओर से आरोग्य राजस्थान चिकित्सा शिविर का अयोजन हुआ। शिविर प्रभारी डॉ. सीमा मीणा ने कहा कि लोग सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में 255 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में दिनभर मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को निशुल्क दवा वितरण की गई। इस मौके पर डॉ. अमन माथुर, वैद्य राजेश शर्मा, रजनी देवी, सरोज देवी, कमला देवी, एएनएम मैरी कुट्टी ने सेवाएं दी।