जिले में आज
दौसा| बाणगंगापंप हाउस पर सोमवार को नए पंप लगाए जाएंगे। इसके चलते शहर में गुप्तेश्वर रोड जोन की पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के एईएन मोहिंदर सिंह ने बताया कि पंप हाउस पर नए पंप लगाए जाएंगे। इसके चलते सोमवार को गुप्तेश्वरा रोड क्षेत्र, बसंत विहार, शिक्षक कॉलोनी, वासुदेव नगर, विकास कॉलोनी, बाबाजी की छावनी, जयसियाराम काॅलोनी, अरावली विहार, नागर कॉलोनी, पंचायत समिति रोड आदि कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है।
पदयात्रियोंका स्वागत
दौसा| दिगंबरजैन पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में जयपुर से महावीर जी की पदयात्रा का स्वागत 22 सितंबर को आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में किया जाएगा। प्रचार प्रभारी विनोद जैन ने बताया कि पदयात्रियों द्वारा सामूहिक पूजा जैन धार्मिक हाउजी का आयोजन किया जाएगा।
चिकित्साशिविर : श्रीकृष्णहॉस्पिटल में नाक, कान एवं गले की बीमारियों का निशुल्क परामर्श शिविर 22 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा।
शैक्षिकअधिवेशन 26 को
दौसा| अखिलराजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तु का शैक्षिक अधिवेशन 26 27 सितंबर को ओम साईं पब्लिक स्कूल भांकरी रोड में आयोजित होगा। जिला प्रवक्ता अशोक भागोती ने बताया कि यह शैक्षिक अधिवेशन विभागीय शिविरा पंचांग के अनुसार जिला स्तरीय होगा।