पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी एसटी मंच की बैठक में फर्जी रिक्तियों की निंदा

एससी-एसटी मंच की बैठक में फर्जी रिक्तियों की निंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुसूचितजाति, जनजाति आरक्षण मंच के पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय में हुई।

बैठक में रेलवे भर्ती में अजा, जजा से आवेदन शुल्क लेने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष धर्मपाल मीणा ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल ने कोई भर्ती नहीं निकाली है। फर्जी वेबसाइट बनाकर ट्रैकमैन, हेल्पर, खलासी, टिकिट कलेक्टर पदों की भर्ती निकाली है, जो भ्रामक है। संगठन ने इस घटना की निंदा की है और बेरोजगार युवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। बैठक में महामंत्री रामेश्वर बैरवा, बाबूलाल, देवीसहाय मीणा, जगदीश मीणा, विनोद कानखेडिय़ा आदि मौजूद थे।

जिलासम्मेलन करने का निर्णय

दौसा | राजस्थानअंबेडकर शिक्षक संघ जिला शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश परेवा की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। बैठक में जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 सितंबर को प्रभात लोन में करने का निर्णय किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के विषय में चर्चा की गई। इस अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद महावर, बनवारी लाल महावर, मोहनलाल डीगवाल, लालचंद महावर, देवनारायण महावर, रामदयाल महावर, राजकुमार रठाड़िया, रामस्वरूप परेवा, ज्ञानचंद मौर्य महेंद्र कुमार महावर ने विचार वक्त किए।