पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन रोकने के लिए संयुक्त प्रयास करें

अवैध खनन रोकने के लिए संयुक्त प्रयास करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| एडीएमकैलाश चंद्र शर्मा ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन, वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उन्होंने अधिकायिों को क्रेशर श्रमिकों का निरीक्षण एवं मॉनिटर्रिग कर निर्धारित मापदंड के अनुसार पानी का उपयोग करने इसके लिए मालिकों को पाबंद करने को कहा। उन्होंने उप वन संरक्षक प्रेम सेवदा को अवैध आरा मशीनों की विद्युत आपूर्ति काटने के निर्देश दिए। पत्थर कटिंग करने वाले श्रमिकों की स्वास्थ्य जॉच करने तथा पत्थर को गीला कर काटने मुंह पर मास्क का उपयोग करने के लिए श्रमिकों को प्रेरित करने के आदेश दिए। पॉलिथीन कैरी बैग के उपयोग एवं उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डी.डी. मीणा, उपनिदेशक कृषि राकेश कुमार अटल, विद्युत विभाग के एईएन आर.एन.मंगल, जलदाय विभाग के एईएनमोहिंदर सिंह उपस्थित थे।