पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सैनिक को एलडीसी के पद पर नियुक्ति के आदेश

पूर्व सैनिक को एलडीसी के पद पर नियुक्ति के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|हाई कोर्टने एक पूर्व सैनिक को जिला परिषद में एलडीसी के पद पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं। नांगल झामरवाड़ा निवासी पूर्व सैनिक पदम सिंह राजपूत ने कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 में ऑन लाइन आवेदन किया था, लेकिन भूल के कारण प्रार्थी ने पूर्व सैनिक के स्थान पर पूर्व कैदी भर दिया। जिसके कारण उसका आवेदन निरस्त कर अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके विरूद्ध पदम सिंह ने हाई कोर्ट में अधिवक्ता नवल सिंह सिकरवार के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर पदम सिंह को तीन माह में एलडीसी के पद पर नियुक्ति देने के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव, कलेक्टर जिला परिषद सीईओ को आदेश दिए हैं।