पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटोर में चलता है कानपुरा का मिडिल स्कूल

पाटोर में चलता है कानपुरा का मिडिल स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नांगल राजावतान|राउप्रावि ग्रामकानपुरा में कक्षा कक्षों के अभाव में छात्रों को पाटोर में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। सरपंच सांवल राम मीणा ने बताया कि विद्यालय के लिए पांच बीघा जमीन आबंटित कर दी गई है, लेकिन भवन निर्माण के लिए बजट नहीं मिलने से स्कूल पाटोर में चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल मात्र तीन कमरों में चल रही है। कक्षा पांच के बालकों को पाटोर में बैठाने की मजबूरी है। स्कूल में आठ कक्षाओं के लिए तीन कमरे हैं। पुराना भवन जर्जर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन के लिए शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री कलेक्टर से भी मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद भवन निर्माण नहीं हो रहा है।

रामधन बैरवा ने बताया कि विद्यालय के नए भवन के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक साल पूर्व ही जमीन दे दी गई है। विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बालकों को पाटोर में पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्रधानाध्यापक गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया है। भवन के लिए विधायक से भी मांग कर चुके हैं।