अब ई-मित्र पर भी भामाशाह नामांकन
दौसा| अबई-मित्र पर भी भामाशाह नामांकन कराया जा सकेगा। भामाशाह नामांकन की सूचना में संशोधन करने के लिए ब्लॉक स्तर पर राजस्थान आईटी केंद्र तथा निकटतम ई-मित्र पर व्यवस्था की गई है। इसके लिए 10 रुपए प्रति कार्ड जमा कराकर संशोधन कराया जा सकता है।, नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 10 रुपए प्रति सदस्य, ई-भामाशाह कार्ड का श्वेत-श्याम प्रिंट के लिए 5 रुपए एवं ई-भामाशाह कार्ड का रंगीन प्रिंट के 10 रुपए निर्धारित किए हैं। कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने भामाशाह नामांकन की सूचना में संशोधन के निर्देश दिए हैं कि परिपत्र 7 के अनुसार भामाशाह नामांकन की सूचना में संशोधन अद्यतन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। परिपत्र के अनुसार परिवार के किसी सदस्य के नाम अथवा पते में त्रुटि अथवा पूर्णता, परिवार से या सदस्यों से सूचना का अंकन अपूर्ण होना, परिवार की कुछ सदस्यों का नामांकन नहीं होना या परिवार का कोई सदस्य इन त्रुटियों के कारण पारिवारिक एवं व्यक्तिगत लाभों से वंचित नहीं हो।