ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
नांगलराजावतान थाना इलाके में दौसा-आलूदा मार्ग पर बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।
हेड कांस्टेबल प्रभु नारायण मीणा ने बताया कि बारवाल की ढाणी आलूदा निवासी मुकेश मीणा उसकी प|ी अनिता देवी मोटर साइकिल से गांव जा रहे थे। आलूदा रोड पर ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल के टक्कर मार दी। इससे अनिता देवी ट्रैक्टर के नीचे आने से घायल हो गई। परिजनों ने घायल अनिता देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दुर्घटनाओंमें पांच जख्मी
दौसा | क्षेत्रमें बुधवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच जने घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सदर थाना पुलिस के अनुसार हरिपुरा बांध के समीप दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में हादसा हुआ।