साधना की नाव से ही मिलता है हरि का द्वार
श्याममंदिर चरण धाम के पाटोत्सव के दौरान शनिवार को भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा वाचक डॉ. कृष्णानंद महाराज ने कहा कि भक्ति की साधना से ही हरि के द्वार तक पहुंचा जा सकता है। भागवत सुनने मात्र से ही परमात्मा के द्वार पर पहुंचने की शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज जीवन की भाग दौड़ में मनुष्य परमात्मा को भूलकर मोह-माया में फंस रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद के बना सद्गुरु नहीं मिलते और बिना गुरु के परमात्मा से मिलन असंभव है। उन्होंने कहा कि बचपन कुसंगति के ज्वर से बुरी तरह पीड़ित है। बालकों में अच्छे संस्कार के लिए परिजन अच्छा वातावरण तैयार करें। इस दौरान ध्रुव के चरित्र का वर्णन किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। कालाकारों ने नृसिंह अवतार की जीवंत झांकी प्रदर्शित की। ट्रस्ट के सचिव राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 14 फरवरी को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
दौसा. नृसिंहझांकी प्रदर्शित करते कलाकार।