बाइक स्लिप, बालक की मौत, दूसरा जख्मी
सड़क हादसे में शनिवार शाम दो जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां 10 साल के एक बालक को मृत घोषित कर दिया। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है।
जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी के कांस्टेबल चेतराम ने बताया कि खेत किराए पर लेकर सब्जी उगाने वाला उत्तर प्रदेश का एक परिवार घूमणा का बंधा इलाके में रह रहा है, जो मूलत: पीलीभीत के बिशनपुरा अंतर्गत ज्यातपुर मोहल्ला का रहने वाला है। उसी परिवार का रिजवान अली (10) पुत्र इरशाद अली एक युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान गीजगढ़ पेट्रोल पंप के सामने बाइक फिसल गई। हादसे में रिजवान अली बाइक चालक युवक घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां रिजवान अली को मृत घोषित कर दिया।