(दौसा. आगरा रोड पर अतिक्रमण हटाता दस्ता।)
दौसा। प्रशासन नगर परिषद ने पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को आगरा रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटाया। इससे रास्ते चौड़े दिखाई दिए। इस दौरान नगर परिषद ने कई थड़ी, ठेले होर्डिंग्स जब्त कर लिए। अतिक्रमण हटाने से सोमनाथ चौराहा भी खुला नजर आने लगा है।
एसडीएम संतोष कुमार गोयल, तहसीलदार अरविंद शर्मा, डीएसपी राजेंद्र त्यागी, नगर परिषद आयुक्त मोहनचंद बंसल, एक्सईएन के.एल. मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक शरद नागर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुलिस जाब्ता सोमनाथ चौराहे पर पहुंचे।
दल ने सोमनाथ चौराहे के आसपास लगी थड़ी, ठेले, होर्डिंग्स आदि हटा दिए। कई लोगों ने खुद ही थड़ी, ठेले हटा लिए। सड़क किनारे लगी थड़ी, ठेले बोर्ड आदि को नगर परिषद ने जब्त कर लिए। दल ने दुकानों के आगे बने चबूतरे भी जेसीबी से हटा दिए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हरियाणा धर्मकांटे तक चली।
कार्रवाई के दौरान कोतवाल रामेश्वर लाल बगडिय़ा, सदर थानाधिकारी मुनींद्र सिंह पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। इस दौरान काफी लोग भी मौजूद थे।
मंदिरके पास चारदीवारी हटाई : आगरा रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में बने मंदिर के पास चार दीवारी को हटा दिया। दल ने जेसीबी से चार दीवारी हटा दी। इस दौरान लालदास ने विरोध भी किया। इस पर पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
आज भी चलेगा अभियान : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी चलेगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में अनाउंसमेंट भी किया गया। इस दौरान लोगों से स्वत ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया।
आगरा रोड पर कार्रवाई, नगर परिषद ने जब्त किए ठेले होर्डिंग्स ।