पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी पार्टी के लिए भी मिलेगा ग्रामीण हाट

शादी-पार्टी के लिए भी मिलेगा ग्रामीण हाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कक्ष में जिला स्तरीय ग्रामीण हाट संचालन समिति की बैठक हुई।

कलेक्टर ने उद्योग विभाग के महाप्रबन्धक डी.डी. मीणा को हाट आवंटन करने की शर्तें सहित किराया फोर्मेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत प्रथम आवेदक को प्राथमिकता से आवंटन सुनिश्चित की जाए। हाट में सरकारी कार्यक्रम आयोजित होने पर आवेदक को आवंटन नहीं होगा। शादी, पार्टी सामाजिलक समारोह आदि करने पर मासिक किराया 9 लाख 39 हजार 662 रुपए तथा प्रतिदिन का किराया 31 हजार 500 रुपए निर्धारित किया। हाट के परिसर में बाउंड्रीवाल के पास कमरे में सरस पार्लर खोलने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने, कार्यक्रम के अवसर यातायात पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हाट की साफ-सफाई के लिए आयुक्त नगर परिषद को पत्र लिखने के भी महाप्रबंधक को निर्देश दिए।