रामचरित मानस पाठ 20 से
दौसा|संत बालमुरारी बापू सत्संग मंडल के तत्वावधान में रामचरित मानस के अखंड पाठ 20 दिसंबर से बजरंग मैदान के सामुदायिक भवन में शुरू होंगे। संयोजक रामावतार मंगल ने बताया कि सुबह 8 बजे पूजन, 10 बजे पूर्णाहुति होगी। दोपहर 1 बजे सत्संग एवं शाम 4 बजे से प्रसादी होगी।
मीणासमाज की बैठक में पौषबड़ा महोत्सव का निर्णय
दौसा| राजस्थानआदिवासी मीणा सेवा संघ की बैठक जिलाध्यक्ष हरफूल मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्नेह मिलन एवं पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन सोमनाथ नगर स्थित मीन भगवान मंदिर पर करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के सांसद, विधायक, अधिकारी गणमान्य लोग भाग लेंगे। जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष, सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में जंसीराम मीणा, श्रीराम, मीठालाल, रघुनाथ, फैलीराम, सांवलराम, श्रवण बोरोदा ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।
प्रतिभासम्मान पद दंगल कल
दौसा| मत्स्यअवतार सेवा संस्थान द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 दिसंबर को ग्राम रामसिंहपुरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में धवली राम मीणा, झंडूराम मीणा द्वारा पद दंगल किया जाएगा।