पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रज्ञा पुराण कथा गायत्री महायज्ञ शुरू

प्रज्ञा पुराण कथा गायत्री महायज्ञ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| गायत्रीपरिवार द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ शुक्रवार को सैंथल रोड स्थित दुर्गा मंदिर में शुरू हुआ। कथा में समाज की विषमता, अत्याचार कुरीतियों को दूर करने, पर्यावरण बचाने दुर्व्यसनों को त्यागने की सीख दी गई। आचार्य ने कहा कि गायत्री मंत्र में सभी कामनाओं की पूर्ति करने की शक्ति है। उन्होंने संस्कार, सदाचार सद्व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। रमेश लाटा ने बताया कि शनिवार को प्रज्ञा पुराण कथा का समापन होगा। शाम 5 बजे दीप यज्ञ होगा। रविवार को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष नवंबर में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सवा करोड़ मंत्र जाप होंगे। 51 लाख गायत्री मंत्र लेखन एवं 108 पेड़ लगाए जाएंगे।