पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माचिस की रोशनी में ठीक करते हैं फाल्ट

माचिस की रोशनी में ठीक करते हैं फाल्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)

ग्रामजौपाड़ा जीएसएस की चारदीवारी नहीं होने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। जीएसएस पर कर्मचारियों के लिए कार्यालय भवन भी नहीं है। कर्मचारी तंबू में कार्य कर रहे हैं। जौपाड़ा, पाड़ली, राजपुरा, मांगाभाटा आछीवास में बिजली के लिए निगम ने तीन वर्ष पहले इस जीएसएस का निर्माण कराया था, लेकिन चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया। जीएसएस के आस-पास आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। कर्मचारियों ने बताया कि रात को समाजकंटकों जंगली जानवरों का भय भी रहता है। कार्यालय नहीं बनाने से लोगों की समस्या के लिए तैनात जेईएन हेल्परों को भी परेशानी हो रही है। तंबू तानकर कार्यालय चला रखा है। इसमें हर मौसम में बैठकर कार्य करते हैं। बल्ब नहीं होने से लाइनों में फाल्ट आने पर माचिस की रोशनी में काम करते हैं। एक्सईएन नवरतन बैरवा का कहना है कि विवाद के कारण चारदीवारी नहीं बन पाई। अब कार्यालय चारदीवारी के लिए टेंडर जारी हो गए।

दौसा (ग्रामीण). बिनाचारदीवारी के जौपाड़ा जीएसएस।