पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

यूरिया नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकराय| क्रयविक्रय सहकारी समिति कार्यालय में शुक्रवार को कलेक्टर के आदेश के बाद पटवारी कृषि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट लेकर पहुंचे किसानों को यूरिया नहीं मिलने पर एसडीएम, तहसील पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे समिति चेयरमैन ने किसानों को दोपहर बाद यूरिया का वितरण शुरू कराया। सुबह करीब 10 बजे हींगवा, नांदरी, गनीपुर, कालवान, चांदूसा सहित आस-पास के गांवों के दर्जनों किसानों ने पटवारी कृषि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के बावजूद भी यूरिया नहीं मिलने पर रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने सहकारी समिति कार्यालय में हंगामा कर दिया। इसके बाद किसान एसडीएम, तहसील पंचायत समिति कार्यालय पहुंच गए। बीडीओ ने अधिकारियों को किसानों की समस्या को लेकर अवगत कराया। अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे केवीएसएस चेयरमैन शिवचरण पीपलकी ने कलेक्टर के आदेशों के अनुसार परमिट देखकर यूरिया का वितरण शुरू कराया। चेयरमैन पीपलकी ने बताया कि कर्मचारी गोदाम की चाबी ला रहा था, इस दौरान रास्ते में उसकी बाइक स्लीप हो गई। जिससे यूरिया वितरण में देरी हो गई। दोपहर बाद 200 यूरिया के बैग का वितरण कर दिया गया।

फसलमें अधिक खाद नहीं डालने की सलाह

दौसा|कृषिअधिकारियों ने किसानों को अधिक मात्रा में उर्वरक का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी है। कृषि उप निदेशक ने बताया कि अधिक उर्वरक से आर्थिक नुकसान भूमि की उर्वरक शक्ति कम होती है। इससे भविष्य में पैदावार में विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि सरसों में 40 से 50 दिन गेहूं में 20 से 25 दिन की अवस्था में प्रथम सिंचाई के साथ यूरिया का प्रयोग करना चाहिए।