पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनरल मैनेजर जिला उद्योग अधिकारी के खिलाफ केस

जनरल मैनेजर जिला उद्योग अधिकारी के खिलाफ केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|फीसजमा कराने के बावजूद पेट्रोल पंप की मशीनों का केलिब्रेशन नहीं करने के मामले में जनरल मैनेजर जिला उद्योग अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग का आरोप है।

मामला रामलाल बैरवा पुत्र रामनाथ बैरवा प्रोपराइटर मै. गोठवाल सर्विस सेंटर आगरा रोड ने दर्ज कराया है। इसमें रामलाल बैरवा का कहना है कि मशीनों का केलिब्रेशन के लिए 7 जुलाई 14 को जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किया तथा 24 जुलाई को केलिब्रेशन के लिए 12 हजार 500 रुपए फीस जमा करा दी। इस पर 25 जुलाई को केलिब्रेशन करना सुनिश्चित किया था। केलिब्रेशन विधिक माप विज्ञान अधिकारी कंपनी प्रतिनिधि की मौजूदगी में होता है। प्रार्थी रामलाल बैरवा स्टाफ 25 जुलाई को पेट्रोल पंप मौजूद था। कंपनी प्रतिनिधि ललित शर्मा भी पेट्रोल पंप पर केलिब्रेशन के लिए पहुंच गए, लेकिन जिला उद्योग केंद्र के विधिक माप विज्ञान अधिकारी के.सी. सैनी नहीं पहुंचे। पूछा तो सैनी ने बताया कि मुझे जनरल मैनेजर डी.डी. मीणा ने केलिब्रेशन के लिए मना कर दिया। इस पर प्रार्थी जिला उद्योग केंद्र में जनरल मैनेजर मीणा से मिला तथा केलिब्रेशन नहीं करने का कारण पूछा तो जवाब दिया जिला उद्योग अधिकारी भगवान सहाय वर्मा ने केलिब्रेशन के लिए मना कर दिया। रामलाल बैरवा का कहना है कि जिला उद्योग अधिकारी भगवान सहाय वर्मा परिवार में भाई लगता है, लेकिन वर्मा से विवाद चल रहा है। इसके चलते भगवान सहाय वर्मा ने प्रार्थी को बेजा नुकसान पहुंचाने की नियत से जीएम डीडी मीणा को अपने प्रभाव में लेकर केलिब्रेशन नहीं होने दिया। दोनों अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मारपीटके विरोध में जाम

दौसा| सैंथलरोड बाइपास चौराहे पर पुलिया के नीचे एक ठेलेवाले से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के विरोध में ठेले व्यवाय एकत्र हो गए तथा सैंथल रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम हटवाया।