- Hindi News
- पटवारी से मारपीट मामले में देर रात ग्रामीणों से सुलह, एक गिरफ्तार
पटवारी से मारपीट मामले में देर रात ग्रामीणों से सुलह, एक गिरफ्तार
हींगवामें भामाशाह शिविर के दौरान बुधवार शाम पटवारी के साथ मारपीट के मामले में ग्रामीण पटवार संघ के पदाधिकारियों के बीच देर रात समझौता हो गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
हींगवा में बुधवार शाम शिविर के दौरान कुछ लोगों ने पटवारी पप्पू सैनी के साथ मारपीट कर दी। इसके विरोध में पटवार संघ ग्रामसेवक संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शिविर के बहिष्कार की चेतावनी दी थी देर रात तहसील कार्यालय में अधिकारियों की मौजूदगी में चली समझाइश वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले में पुलिस ने सतीश वैष्णव गिरफ्तार कर लिया। पटवार संघ के अध्यक्ष सतीश जाटव ने बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से माफी मांगने पर शिविर का बहिष्कार निरस्त कर दिया गया।
घटनाकी पटवार संघ ने की निंदा (दौसा) : हींगवामें भामाशाह शिविर में पटवारी पप्पू लाल सैनी के साथ हुई मारपीट की पटवार संघ ने निंदा की है। जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि शिविरों में पटवारियों ग्राम सचिवों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट एवं अभद्रता की घटना पुलिस प्रशासन की लापरवाही रही है। उन्होंने कहा कि शिविरों में सत्यापन के रूप में पटवारी एवं ग्राम सचिवों को लगाया गया है। नामांकन कार्य बड़ी तादात में प्राप्त हो रहे हैं एवं प्रत्येक बिंदु की जांच सत्यापक द्वारा किया जाना संभव नहीं है। यह कार्य आवेदनकर्ता का है कि वह अपने परिवार की सही सूचना उपलब्ध कराएं, जिसके लिए पटवारियों एवं ग्राम सचिवों पर अनावश्यक दबाव डाला जाए।