- Hindi News
- राष्ट्रीय सुरक्षा की आम जन की भी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय सुरक्षा की आम जन की भी जिम्मेदारी
रिटायर्डब्रिगेडियर विशंभर दयाल सिंह निर्वाण का कहना है कि जिस देश की मातृ शक्ति सुदृढ़ है, उसकी तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है। देश के सामने अंदर और बाहर दोनों तरफ से चुनौतियां है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद कश्मीर में हमारी संप्रभुता अखंडता को चुनौती दे रहा है, जिनका हमें एकता और हिम्मत से मुकाबला करना है। वे गुरुवार को महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यानमाला में बोल रहे थे।
उधर लेफ्टिनेंट जनरल निरंजन सिंह मलिक ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम भारत भूमि में जन्मे हैं। वे गुरुवार को पं. नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में \\\'राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका\\\' विषय पर व्याख्यान माला में बोले रहे थे। मलिक ने कहा भारत के पास अपना महासागर है। वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना हमारी संस्कृति में है। देश की सुरक्षा की सिर्फ सैनिक ही नहीं, बल्कि आम आदमी की भी जिम्मेदारी है। चीन ने वर्ष 1962 पाकिस्तान ने 1965 में हमला कर भारत को जाग्रत किया। अब हमें ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो दोनों देशों को अपनी सीमा में रहने के लिए बाध्य कर दें। झगड़े की नौबत नहीं आए। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर वी.डी. सिंह निर्वाण ने कहा कि हमारे पड़ोसी पाकिस्तान चीन दो सर्प हैं। साथ ही उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का अनुरोध किया। आरंभ में प्राचार्य प्रो. एन.एल. मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा विकास केंद्र के विद्यार्थियों के साथ सदस्य डॉ. आर.ए. गुप्ता, महिला कालेज प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा, डॉ. शिप्पी शृंगारी, डॉ. ओमेंद्र सिंह, डॉ. शंभु लाल मीणा, डॉ. मोहन लाल मीणा आदि थे।
दौसा. महिलाकॉलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा पर व्याख्यान के दौरान उपस्थित छात्राएं।