पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूख हड़ताल की चेतावनी

भूख हड़ताल की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण)। ग्राम पंचायत गढ़ का मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। सुबह दौसा-बहरावंडा मार्ग पर बैठक हुई। इसमें भाजपा इकाई अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने कहा मापदंडों के अनुसार ही गढ़ को ग्राम पंचायत बनाई गई थी। जब तक गढ़ को पंचायत रखने का प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व सरपंच चिरंजीलाल महावर कहा कि कुछ लोग राजनेताओं का दबाव बनाकर मुख्यालय बदलना चाहते हैं, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। पूर्व उप सरपंच देवी सहाय महावर ने चेतावनी दी कि मुख्यालय बदला तो सर्व समाज के लोग भूख हड़ताल बैठेंगेे।
इस दौरान नेहनू राम सैनी, ओमप्रकाश जैमन, किशोर गुर्जर, हजारी दड़गस, प्रभुदयाल बैरवा नौंदीराम मौजूद थे। ग्राम पंचायत शेखपुरा पर 14वें दिन भी लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान अशोक शर्मा, रामजीलाल, सुरेश जोशी, गिर्राज ठेकेदार, शिंभु माठा, सुनीता जोशी, द्रोपदी गुप्ता सुमन मीणा ने धरना दिया। ग्राम पंचायत राणोली यथावत रखने की मांग को लेकर गुरुवार को पांच लोगों ने आमरण अनशन शुरू किया।

(दौसा (ग्रामीण). गढ़का मुख्यालय बदलने के विरोध में रोष जताते लोग।)