योग से रोग निवारण के उपाय बताए
दौसा | नेहरूपार्क में चल रहे निशुल्क योग शिविर में योग मुनि सत्यदेव चतुर्वेदी ने बीमारियों को दूर करने के लिए प्राणायाम बताए। उन्होंने कहा कि कपाल भाति से शरीर की 80 प्रतिशत बीमारियां दूर हो सकती है। बीमार व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह-शाम कपाल भाति प्राणायाम करना चाहिए। इससे मधुमेह, सूजन, कब्ज जैसी बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं। हकलाने की समस्या पर उद्रगीथ प्राणायाम करना चाहिए। चुच्चाई प्राणायाम से टॉन्सिल दूर हो जाता हैं। दृष्टि संबंधी बीमारी, कोलेस्ट्रोल, ब्लॉकेज आदि दूर करने के लिए अंत: कुंभक प्राणायाम करना चाहिए। अनुलोम-विलोम प्राणायाम द्वारा माइग्रेन, तनाव, एलर्जी, अस्थमा ठीक किया जा सकता है। थाइराइड में सिं घासन प्राणायाम किया जाना चाहिए। आरंभ में नगर परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल, कृष्णावतार सामरिया, रामजीलाल, मुकुंद, महिला अध्यक्ष रजनी मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। रामजीलाल झिंगानिया, रामावतार घोसी, सुनील, नवल किशोर दामोदर मौजूद थे।