कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)
कांग्रेसका जिला स्तरीय जागरूकता सम्मेलन मंगलवार को लवाण में हुआ। सम्मेलन से पूर्व कार्यर्ताओं ने अतिथियों का जुलूस निकाला। बगरू शिवालय प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार दुर्भावना से कार्य कर पंचायत राज को पंगु बना रही है। गांवों को नजरअंदाज कर शहरों के विकास में लगी है। युवाओं को नौकरी का सपना दिखाकर वोट ले लिए। सरकार की विफलता के बारे में कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें। प्रदेश महासचिव मुरारीलाल मीणा ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। सवा दो साल में एक भी नई योजना शुरू नहीं की। आने वाले चुनाव में जनता सरकार को जवाब देगी। पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश ने कहा कि रिसर्जेंट राजस्थान के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार प्रदेश को बीमारू बना रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि सरकार एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर पाई।
रिफाइनरी शुरू नहीं हुई। राजीव गांधी पंचायतराज के राष्ट्रीय संयोजक जसवंत गुर्जर ने कहा कि सरकार दुर्भावना से नए प्रस्ताव लाकर पंचायतराज को कमजोर कर रही है। पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी ने कहा कि लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता संभाल ली, लेकिन एक भी विकास की योजना शुरू नहीं की।
जिला प्रमुख गीता खटाणा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी में सर्वोपरि है। जिला क्रांगेस कमेटी के सचिव महेंद्र गांगड्या, घनश्याम भांडारेज, जिलाध्यक्ष जी.आर. खटाणा, इंदुबाला शर्मा, उपजिला प्रमुख सीताराम मीणा, प्रधान डी.सी. बैरवा, प्रधान ममता गांगड्या, प्रधान बदाम सैनी, प्रधान रामकली मीणा, प्रधान मीरा मीणा, रामजीलाल ओढ़ ने भी संबोधित किया।
दौसा (ग्रामीण). कांग्रेसके जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करतीं पूर्व संसदीय सचिव।
दौसा (ग्रामीण). कांग्रेसके जागरुकता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
मदनलालगुर्जर दो अन्य सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भावना सैनी , रामप्रसाद शर्मा, रोहिताश कोटापट्टी, राधेश्याम पूर्विया, हरिनारायण बुंदेला, पूर्व सरपंच जुगल मीणा, लालूमीणा, ओमप्रकाश ठाकुरिया, जटाशंकर शर्मा, महादेव सैनी, रामनिवास गांगड्या, राधामोहन शर्मा, रोहिताश मीणा, रामकरण मीणा थे।