सियाराम कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार जीप से सामान चोरी
दौसा | मिडवे के पास जय सियाराम कॉलोनी में चोर सोमवार रात घर के बाहर खड़ी एक मारुति वैन और जीप से सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता मंगलवार सुबह लोगों की आंख खुलीं तब चला।
मारुति वैन अशोक कुमार प्रजापत की है। अशोक प्रजापत सोमवार शाम मारुति वैन को घर के बाहर खड़ी कर सो गया। रात में चोर मारुति वैन का पीछे का शीशा उतारकर डेक मशीन, स्पीकर, 4 पेन ड्राइव चार्जर ले गए। चोर करीब 18 हजार रुपए का सामान समेट कर ले गए। दूसरी वारदात सलीम खान के साथ हुई। सलीम खान की डेकोरेशन वाली जीप मारुति वैन के पास खड़ी थी। चोर डेकोरेशन जीप से बैटरी कर ले गए, जो 5 हजार रुपए की थी। दूसरी ओर कोतवाली थाने में ड्यूटी ऑफिसर विजय पाल सिंह ने सियाराम कालोनी में चोरी की वारदात से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसी कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली। एक दिन पहले सोमवार रात की वारदात की दूसरे दिन मंगलवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा।
दौसा. शीशातोड़कर कार से सामान चोरी के बाद एकत्रित लोग।