बैठक में अनुपस्थित नप आयुक्त डीएसओ को नोटिस
दौसा | कलेक्टरएस.एस.पंवार की अध्यक्षता में मंगलवार को आवश्यक सेवाओं की बैठक हुई, जिसमें नगर परिषद आयुक्त जिला रसद अधिकारी को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को जल स्वावलंबन अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यों को समय पर पूरा करने, कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए स्थानीय ठेकेदारों से सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ.पी.आर. मीणा को जिले में स्वाइन फ्लू, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के संबंध में सजग रहने के लिए कहा।
इस दौरान कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को इनके निस्तारण के निर्देश दिए।