आटा चक्की में करंट से महिला की मौत
दौसा | रोडवेजडिपो के पास गणेश नगर में मंगलवार शाम आटा चक्की में करंट लगने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला चिकित्सालय में पुलिस चौकी के कांस्टेबल चेतराम ने बताया कि उंगती 45 प|ी बच्चू सिंह गुर्जर करंट की चपेट में गई। परिजनों के बताया कि उंगती को आटा चक्की से करंट लगा। बेहोशी की हालत में परिजन शाम करीब 7:30 बजे महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उंगती को मृत घोषित कर दिया।
छतसे गिरकर युवक घायल : पुरानेहॉस्पिटल के पास एक युवक छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया। नज्जू खान 19 पुत्र इमामुद्दीन छत से गिर गया। हादसे में नज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद नज्जू को जयपुर रेफर कर दिया।