डिप्टी डायरेक्टर ने निरीक्षण किया
डिप्टी डायरेक्टर ने निरीक्षण किया
दौसा(ग्रामीण) | पंचायतराज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कालोता का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंद्रा आवास, नरेगा के तहत कराए कार्यों श्रमिकों से रोजगार कार्यों पर खर्च की राशि के वाउचरों की गहनता से जांच की। राउमावि का निरिक्षण कर बालकों के शैक्षिक स्तर की जांच की तथा पोषाहार की चखकर देखा। आंगनबाडी़ केंद्र पर बालकों गर्भवती धात्री महिलाओं को बुलाकर जानकारी ली। राउमावि में शिक्षकों द्वारा पानी के लिए बनाई गई टंकी की प्रशंसा की। सरपंच चेनसुख चेची सचिव अनिल बंसल को सफाई रिकार्ड संधारण पर पुरस्कार के लिए चयन का आश्वासन दिया।