पुलिस के साथ मिलकर रोकेंगे पपलाज माता रोड पर अवैध खनन
पुलिस के साथ मिलकर रोकेंगे पपलाज माता रोड पर अवैध खनन
दौसा| नांगलराजावतान थानाधिकारी राजीव डूडी ने पापलाज माता रोड के आस-पास अवैध खनन रोकने के लिए छारेड़ा में मंगलवार शाम शिवजी के मंदिर के पास आस-पास के कई गांवों के लोगों को एक मंच पर बैठाया और अवैध खनन की बढ़ती समस्या पर चर्चा की। साथ ही इस रोकने के लिए लोगों का सहयोग मांगा। लोगों ने इस पर थानाधिकारी को भरोसा दिया कि पपलाज माता मंदिर वाले रोड के आस-पास अवैध खनन नहीं होने देंगे। इसके अलावा लोगों ने इलाके में डीपी चोरी का मुद्दा उठाया।