बिल जमा नहीं कराने पर उतारे 6 ट्रांसफार्मर
बिल जमा नहीं कराने पर उतारे 6 ट्रांसफार्मर
पापड़दा| बकायाजमा नहीं कराने पर बिजली निगम ने पंचायत धरणवास में एकल पाइंटों पर लगे ट्रांसफार्मर को उतारने की कार्रवाई की। पंचायत में 6 एकल पाइंटों पर ट्रांसफार्मर लगे हुए थे, जिन पर करीब डेढ़ लाख रुपए बकाया चल रहा था। उन्होंने बताया कि पंचायत को बार-बार बकाया जमा कराने के लिए कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं की। एक से तीन वर्ष पुराने एकल पाइंटों का बिल पंचायत ने जमा नहीं कराने पर बुधवार को महावर मोहल्ला, भौंरी लाल के मकान के पास, कुम्हार मोहल्ला, गोठवाल ढाणी, श्मशान घाट, बालावास, तलाई ढाणी के पास के कनेक्शन काटकर 5 केवी के 6 ट्रांसफार्मर को उतार लिए हैं। गएईएन कार्यालय नांगल राजावतान द्वारा बिजली चोरी बकाया के लिए अभियान तेज चलाकर कार्रवाई की जा रही है। ट्रांसफार्मर उतारने से एकल बाइंट नहीं चले, जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।