पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत मेले में शौचालय नहीं बनाने से आक्रोश

बसंत मेले में शौचालय नहीं बनाने से आक्रोश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | नगरपरिषद आयुक्त और एईएन को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बसंत पंचमी मेला शुरू होने से 15 दिन पहले ही आयुक्त को मेला मैदान में शौचालय बनाने के सिलसिले में लैटर दे दिया था, लेकिन मेला शुरू होने के बाद भी शौचालय नहीं बनाया है। मेले में आने वाले लोग और दुकानदार खुले में ही शौच के लिए बैठ जाते हैं, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को बदबू से घरों में ठहरना भी मुश्किल हो जाता है।मेला मैदान में बसंत पंचमी का मेला मंगलवार (9 फरवरी) से शुरू हो गया, जो करीब 15 दिन चलेगा। मेला मैदान के अास-पास रहने वाले लोगों ने 25 जनवरी को ही नगर परिषद आयुक्त को अस्थाई शौचालय बनाने के सिलसिले में लैटर दे दिया था।

खबरें और भी हैं...