सर्राफा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
दौसा | दोलाख के जेवर की खरीद-फरोख्त पर पैन कार्ड की अनिवार्यता एवं कानूनी जटिलताओं के विरोध में सर्राफा व्यवसायियों ने बुधवार को प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान सर्राफा ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को प्रधानमंत्री वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहर में सर्राफा व्यवसासियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे तथा नेहरू पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा तथा एडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रतिष्ठान बंद रहने से जिले में करीब दो करोड़ रुपए का कारोबार ठप रहा। दुकानें बंद रहने से शादी-समारोह वाले लोग परेशान रहे। जेवर बनवाने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअवतार सोनी, बालकृष्ण आकड़, सुरेश कुमार सोनी, मुकेश भांडारेज, अमित आकड़, राजेश सर्राफ, अनिल भांडारेज, महेंद्र सोनी, कमलेश सोनी, दीनदयाल सोनी कल्लावास, प्रेम कुमार सर्राफ आदि मौजूद थे। (पेज16 भी देखें)
दौसा. बंदके बाद बैठक करते ज्वैलर्स।