तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
दौसा | पीजीकॉलेज छात्रसंघ चुनाव-2013 में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में फरार एक आरोपी को बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।
मालावास का कालूराम उर्फ रमेश चंद मीणा ढाई साल से फरार था। उसके खिलाफ पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान झगड़ा फसाद में मामला दर्ज था। इसमें आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की धाराओं में कालूराम को आरोपित किया था। मामला दर्ज के बाद से कालूराम मीणा फरार था, जिसे बुधवार को जयपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।