पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार समारोह कल

इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार समारोह कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | इंदिराप्रियदर्शिनी पुरस्कार समारोह 12 फरवरी को आनंद शर्मा राबाउमावि में होगा। डीईओ डॉ. प्रेमवती शर्मा ने बताया कि पात्र छात्राओं को वर्तमान में अध्ययनरत विद्यालय, कॉलेज से नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र, स्कूल, कॉलेज में जमा कराए शुल्क की रसीद, जाति/वर्ग प्रमाण पत्र , बैंक पासबुक की फोटो प्रति लानी होगी। खाता एसबीबीजे में होना चाहिए।

व्याख्यानआज

दौसा| राजकीयमहिला कॉलेज में युवा विकास केंद्र एवं योजना मंच के तत्वावधान में 11 फरवरी को भ्रष्टाचार के स्वरूप एवं दिशा विषय पर व्याख्यान आयोजित होगा। प्राचार्य ने बताया कि व्याख्यान के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सी.एस. बरला को आमंत्रित किया गया है।

बिजलीबंद अाज

दौसा| लाइनशिफ्टिंग कार्य के दौरान 11 फरवरी को 11 केवी होदायली फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे, 33 केवी पड़ासोली सिविल लाइन फीडर की बिजली सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तथा बापी फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। पड़ासोली सिविल लाइन फीडर में सिविल लाइन, बाणगंगा, कालोता, पुरोहितों का बास, चोरड़ी, नाभावाला, हबीबवाला, रीको, बापी, नांगल बैरसी, पड़ासोली फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। होदायली फीडर में बजरंग नगर, अयोध्या नगर, प्रतीक विहार, मोड़ा पट्टी, मालगवास, रोहड़ा कलां, रोहड़ा खुर्द की बिजली बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...