पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेंडमाइजेशन से लगेंगे वीक्षक सतर्कता दलों का किया गठन

रेंडमाइजेशन से लगेंगे वीक्षक सतर्कता दलों का किया गठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13फरवरी को होने वाली पटवारी सीधी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

परीक्षा में नकल रोकने के लिए पर्यवेक्षक की उपस्थिति में केंद्र पर नियुक्त वीक्षकों की डेढ़ घंटा पूर्व रेंडमाइजेशन से ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। इससे कक्षों में मन चाहे वीक्षकों को नहीं लगाया जा सकेगा। परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी, जिसमें पुलिसकर्मी महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। सतर्कता दलों के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी लगाया गया है। भीड़ को देखते हुए शहर में भी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। परीक्षा के लिए सतर्कता दलों का गठन किया गया है, जो केंद्रों पर भ्रमण करेंगे।

कलेक्टर एस.एस. पंवार ने बताया कि एसडीएम संतोष कुमार गोयल, बीईईओ राजाराम मीणा को पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज, रामकरण जोशी राउमावि, राजा पब्लिक उमावि, रवि बाल निकेतन उमावि के लिए तैनात किया है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार अरविंद कुमार शर्मा, एडीईओ दुर्गा प्रसाद भारद्वाज को आनंद शर्मा बालिका राउमावि, राजकीय शास्त्री संस्कृत कालेज, महिला महाविद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर गेटोलाव, तहसीलदार ब्रह्मानन्द शर्मा, सीताराम शर्मा को पं. सूर्यनारायण बीएड कॉलेज, राउमावि रेलवे स्टेशन, आदर्श विद्या मंदिर ब्रह्मपुरी, शिवाजी आदर्श उमावि, तहसीलदार राजेंद्र सिंह, सीताराम मीणा को बालिका आदर्श विद्या मंदिर, राजस्थान इंजीनियरिंग कॉलेज, सांई आईटीआई, इम्मानुएल स्कूल, उप पंजीयक संजीव कुमार शर्मा, बीईईओ बृजमोहन गुप्ता को आदर्श विद्या मंदिर जयपुर रोड, राजेश पायलेट राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, उमा महिला टीटी कॉलेज, ओम शिव महिला टीटी कॉलेज, मोहन आईटीआई, लेखाधिकारी रामचरण मीणा, एडीपीसी सुशील शर्मा को प्रशस्वी टीटी कॉलेज, इंपल्स उमावि, नवोदय विद्यालय, सरस्वती टीटी कॉलेज, तहसीलदार संपत लाल मीणा, एडीईओ गंगालहरी शर्मा को गुरुकुल उमावि, आराधना उमावि, माधव महाविद्यालय, विनायक विद्या मंदिर के लिए सतर्कता दल में लगाया है। इसी तरह परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र वितरण एवं संग्रहण के लिए उप समन्यवक भी लगाए हैं, वहीं संस्था प्रधानों को केंद्राधीक्षक बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...