प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों की जानकारी आज से ऑनलाइन मिलेगी
माध्यमिकऔर प्रारंभिक स्कूलों की जानकारी अब ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को शाला दर्पण और शाला दर्शन पोर्टल की लोकार्पण किया जाएगा। जेएलएन मार्ग स्थित पंचायतीराज संस्थान में सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा और गार्गी पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर राज ज्ञान पोर्टल भी शुरू होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी होंगे। अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह करेंगे। आयोजना,सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव अखिल अरोड़ा एवं प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इस समारोह में 11 चयनित पात्र बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
स्कूलकी संपूर्ण जानकारी मिलेगी ऑनलाइन
सरकारीस्कूलों में कितने शिक्षक कार्यरत हैं कितने पद खाली हैं। कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या कितनी है। स्कूलों में क्या क्या सुविधाएं हैं। स्कूल की भौतिक स्थित क्या है।
इन11 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार
जयपुरजिले की रिया धाकड़, हर्षिता छीपा, महविशा खान, दौसा की अंशिता विजयवर्गीय, योगिता बांकावत, अलवर की प्राची व्यास , दिलसाना, अजमेर की करूणा राठौड़, रूपाली गुर्जर, टोंक की दिव्यानी गर्ग और इल्मा परवीन को राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।