पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज एक का शेष...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकासे वीडियो लिंक के जरिए हेडली ने मुंबई की विशेष कोर्ट में तीसरे दिन बयान दर्ज कराए। बुधवार को तकनीकी खामी की वजह से बयान नहीं हो पाया था। हेडली ने कोर्ट को बताया कि लश्कर कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी ने उससे लश्कर के एक अन्य आतंकी मुजम्मिल बट्ट के भारत में ‘असफल अभियान’ का जिक्र किया था। इसमें आतंकवादी संगठन की एक महिला सदस्य मारी गई थी। विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम के कुरेदने पर हेडली ने कहा, ‘(मुझे बताया गया था कि) पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक महिला आत्मघाती हमलावर मारी गई थी।’ इस पर निकम ने तीन नाम लिए, जिनमें से हेडली ने इशरत के नाम को चुना। उसने कोर्ट को यह भी बताया कि ‘लश्कर में एक महिला विंग भी है। उसे अबु ऐमन की मां चलाती थी।’

अबुकाहफा दे रहा था आतंकियों को रक्तपात के निर्देश : 26/11के हमलावरों को अबु काहफा ने भी ट्रेनिंग दी थी। कराची के जिस कंट्रोल रूम से इन आतंकियों को रक्तपात के निर्देश दिए जा रहे थे, उसमें काहफा मौजूद था। वह और साजिद मीर ही आतंकियों को निर्देश दे रहे थे। दस हमलावरों में काहफा का एक भतीजा भी शामिल था।

मुंबईहमले से बहुत खुश था हेडली : 2008के हमलों के बाद मेरी रावलपिंडी में साजिद मीर से मुलाकात हुई थी। उसने मुझे कहा था कि वह हमलों से बहुत खुश है।

राणा,आईएसआई से मिलते थे पैसे : शिकागोके तहव्वुर राणा और आईएसआईएस से नियमित पैसे मिलते थे। मुंबई में इमिग्रेशन कंसल्टेंट के तौर पर दफ्तर खोलना था। हमलों से पहले राणा मुंबई आया था। मुझे डर था कि वह मुसीबत में फंस सकता है, इसलिए मैंने उसे अमेरिका जाने की सलाह दी थी। भारत आने से पहले आईएसआई के मेजर इकबाल ने 25 हजार डॉलर दिए थे। साजिद मीर ने 40 हजार पाकिस्तानी रुपए मिले थे। अब्दुर पाशा ने भी 18 हजार रुपए दिए थे।

घूसलेते आबकारी...

बादमें सौदा दो लाख रुपए में तय हुआ। हरिराम ने रिश्वत की राशि गुरुवार को मारुति नगर स्थित सब्जी मंडी के पास देने के लिए बुलाया। वहां जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह सहायक आबकारी अधिकारी हरिराम मीणा ने खुद की जगह ऑपरेटर राजेश गुर्जर को पैसे लेने भेजा। जैसे ही दशरथ ने ऑपरेटर को रुपए सौंपे एसीबी ने उसे पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि ऑपरेटर को पकड़ने के बाद ब्यूरो टीम आबकारी रोड स्थित आबकारी विभाग के दफ्तर पहुंची। वहां से जिला आबकारी अधिकारी सहायक आबकारी अधिकारी को भी पकड़ लिया।

कांग्रेसकी जम्बो...

कांग्रेसने सपोटरा से विधायक रमेश मीणा को विधानसभा में प्रतिपक्ष का उपनेता नियुक्त किया है। विधायक विश्वेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पहले उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे गोपाल सिंह ईडवा और पूर्व मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को प्रमोट कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जयपुर की मेयर रही ज्योति खंडेलवाल को महासचिव का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास को जयपुर शहर का जिम्मा दिया है। कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. अर्चना शर्मा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति के पश्चात एआईसीसी महासचिव एवं प्रभारी गुरुदास कामत ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही प्रदेश के 20 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की है।

जिलाअध्यक्षों की सूची

जयपुर शहर : प्रतापसिंह खाचरियावास। जयपुरग्रामीण : राजेंद्रयादव, अजमेरग्रामीण : भूपेंद्रसिंह राठौड़, अजमेरशहर : विजयजैन, अलवर: टीकारामजूली

बारां: पानाचंदमेघवाल, भरतपुर: शेरसिंह सूपा

बीकानेरग्रामीण : महेंद्रगहलोत

चित्तौडगढ: मांगीलालधाकड़

डूंगरपुर: दिनेशखोड़निया

दौसा: रामजीलालओड

धौलपुर: अशोकशर्मा

हनुमानगढ़: केसीविश्नोई

जालोर: डा.समरजीतसिंह

करौली: ओमप्रकाश शर्मा, मामू

कोटाग्रामीण : सरोजमीणा

नागौर: जाकीरहुसैन

पाली: चुन्नीलालराजपुरोहित

श्रीगंगानगर: संतोषसहारण

उदयपुरशहर : गोपालकृष्णशर्मा

सेंसेक्समें 8वीं...

निफ्टी239.35 यानी 3.32% गिरकर 6976.35 पर गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में और गिरावट के आसार हैं। निफ्टी 6700-6800 तक जा सकता है।

मैंतो भारत से...

यहींसे मेरी समझ बनी कि जब सभी लोगों को अनुभव साझा करने की ताकत मिलेगी तो पूरा विश्व तरक्की करेगा। भारत में हमारा समुदाय जिस तरह बढ़ा, यह मुझे इस देश के इतिहास और संस्कृति को गहराई से समझने की जरूरत बताता है। भारत ने एक मजबूत देश और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनने के लिए जो तरक्की की है, उससे मैं प्रेरित हूं। मैं इसके साथ अपने संबंध और मजबूत करना चाहता हूं।’ बुधवार को एंड्रीसन ने ट्वीट कर कहा था कि यह देश (भारत) ब्रिटिश शासन के अधीन होता तो बेहतर था।’ इसके बाद फेसबुक का तीखा विरोध होने लगा था।

(फेसबुकके साम्राज्यवाद पर हमारा करारा प्रहार : पढ़ें अभिव्यक्ति पेज)

खबरें और भी हैं...