पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटीआई परीक्षा में बैठने नहीं दिया, छात्र ने लगाई आग

आईटीआई परीक्षा में बैठने नहीं दिया, छात्र ने लगाई आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^प्रवेश पत्र पर आईडी से संबंधित दिशा निर्देश स्पष्ट तौर पर लिखे हैं। सभी परीक्षार्थियों को फोटो युक्त आईडी लाना जरूरी है। इसके बावजूद कोई स्टूडेंट भूल से आईडी नहीं लाता है तो संबंधित कालेज से वेरिफिकेशन कराकर उसे परीक्षा में बैठने दिया जाता है। राजकुमारशर्मा, परीक्षा कार्डिनेटर, आमेर आईटीआई

सिर्फ मोहन लाल अनुपस्थित था

^मोहनलाल की गुरुवार को फर्स्ट सेमेस्टर की वर्क्सशॉप केलेकूलेशन एंड साइंस तथा इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा थी। उसकी सिटिंग व्यवस्था कमरा नंबर 20 में थी, जिसमें कुल 24 स्टूडेंट्स थे। 24 परीक्षार्थियों में से सिर्फ मोहन लाल ही अनुपस्थित था। उसे देखा और वह मिला। आईडी के अभाव में परीक्षा से वंचित करने का सवाल ही नहीं। सतीशगुप्ता, वीक्षक

एक दिन पहले टोका था

^मोहनलालशर्मा बुधवार को आईडी लेकर नहीं आया था। उसे दूसरे दिन आईडी लेकर आने के लिए कहा था। पहले दिन आईडी नहीं होने के बावजूद मोहनलाल शर्मा को परीक्षा में बैठा लिया था। लक्ष्मीकांतशर्मा, वीक्षक (10 फरवरी को)

कार्यालय संवाददाता | दौसा

आईटीआईस्टूडेंट ने गुरुवार दोपहर खुद के ऊपर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। गंभीर हालत में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। करीब 90 फीसदी झुलसे युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत जयपुर रेफर कर दिया। घटना कोलवा थानांतर्गत कोलाता गांव की है। आईटीआई स्टूडेंट मोहन लाल पुत्र सीताराम शर्मा ने घर में बंद कमरे में खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। परिजनों को पता चलता, तब तक वह गंभीर झुलस गया। परिजनों ने मोहन लाल को जिला चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। मोहन लाल शर्मा सोमनाथ चौराहा स्थित आशीष आईटीआई का छात्र है।

90फीसदी झुलसा

सीतारामशर्मा का कहना है कि बेटा मोहन लाल सुबह आईटीआई फर्स्ट ईयर सेमेस्टर की परीक्षा देने रेलवे स्टेशन राउमावि दौसा गया था, लेकिन वहां स्टाफ ने उसे फोटो युक्त मूल आईडी के अभाव में परीक्षा में नहीं बैठने दिया। परीक्षा में बैठने से वंचित होने से तनाव में मोहन लाल ने घर पहुंच कर खुद को आग लगा ली। इससे वह 90 फीसदी झुलस गया। इसके लिए परीक्षा केंद्र का स्टाफ दोषी है।

स्टूडेंटने समस्या बताई ही नहीं

^स्टूडेंट मोहन लाल को किसी ने फोटो युक्त आईडी के अभाव में परीक्षा देने से रोका टोका तो वह मुझसे मिलता। उसकी समस्या का समाधान कराया जाता। एक दिन पहले भी कुछ परीक्षार्थी फोटोयुक्त आईडी लेकर नहीं आए थे, तब संबंधित कालेज से बातचीत कर उन्हें परीक्षा में बैठा लिया था। राजेंद्रसैनी, सेंटर सुपरिटेंडेंट

खबरें और भी हैं...