जीप की टक्कर से दो बाइक सवार जख्मी
दौसा | कुंडलरोड पर दोपहर में एक जीप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में निचूनिया का रामबाबू मीणा लालगढ़ बस्सी का रमेश मीणा एक ही बाइक पर सवार होकर जा रही थे। इस बीच कुंडल रोड पर बाइक को जीप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में रामबाबू रमेश मीणा घायल हो गए।