पीजी कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता
दौसा | पं.नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अमिता गिल ने किया।
गुरुवार को 100, 200 400 मीटर दौड़ में प्रथम दौर एवं सेमीफाइनल हुए। लंबी कूद गोला फेंक प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। कॉलेज के खेल अधिकारी डॉ. देववृत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे 5 हजार मीटर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को दोपहर में होगा।
दौसा. प्रतियोगिताके दौरान बालिका वर्ग में दौड़ लगाती खिलाड़ी।