बेलदार सब्जियों में लगा रोग
घीया-तुरई-खीरा-कद्दू की फसलें बर्बादी की ओर
पापड़दा| क्षेत्रमें सब्जी की फसल में रोग लगने से किसानों को नुकसान हो रहा है। इस समय घीया, तुरई, खीरा, कद्दू की फसलें रोग की चपेट में हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। उत्तर प्रदेश से बाड़ी करने आए लोगों ने इस बार बारिश के मौसम में भी बेल वाली सब्जियों की बोआई की थी। इस समय सब्जियों के भाव भी अच्छे लग रहे हैं। जमीन से 8 पुट बांसों तारों के ऊपर बेल चढ़ाने के बाद भी सब्जियों की बेल सूखने लग गई। शाकीर खान ने बताया कि बारिश होने से सब्जियों में फल अच्छे लगे थे, लेकिन बेल सूखने लगी है। फसल में रोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय कृषि अधिकारी रामधन मीणा ने बताया कि इस रोग के लिए इमेड़ा क्लोपिट 100 लीटर पानी में 50 एमएल घोल बनाकर छिड़काव करें। या फिर मैंकोजैब 100 लीटर पानी में 150 एमएल डालकर छिड़काव करें। इससे रोग पर काबू पाया जा सकता है।
सचिन पायलट का किया अभिनंदन
दौसा| जिलाकांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उप चुनाव में वैर नगर पालिका क्षेत्र के पर्यवेक्षक मनोहर लाल गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पायलट को चुनाव में जीत पर मिठाई खिलाई। वैर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत के पर्यवेक्षक कप्तान सिंह डोई, रामावतार मावई, मोहम्मद आरिफ, रंगीला आदि कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि जीत का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को जाता है, जिन्होंने सूझबूझ से रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं नेताओं की टीम बनाकर कार्य किया, जिससे यह जीत हासिल की जा सकी। इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। भाजपा ने लुभावने वादे किए थे। उनको पूरा नहीं करने पर जनता ने उसे नकार दिया है।
पापड़दा. कस्बेके समीप बाड़ी में रोग लगने से सूखी फसल।