पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

होटलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आतंकीघटनाओं संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने होटलों में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि सभी होटलों में सीसी टीवी कैमरे लगाना जरूरी होगा। काउंटर पार्किंग में कैमरे लगाए जाएंगे। पार्किंग में भी 24 घंटे गार्ड तैनात करना होगा। होटल में विदेशी पर्यटक के ठहरने पर 24 घंटे में ऑन लाइन फार्म भरकर समिट करना होगा। विदेशी पर्यटकों को ठहराने के लिए एसपी से होटल का रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी है। होटल में पर्यटकों की सुरक्षा जांच के लिए उपकरण भी जरूरी है। विदेशी पर्यटक के ठहरने पर उसके पासपोर्ट वीजा की छायाप्रति रखनी होगी।

होटल में कार्यरत स्टाफ का चरित्र सत्यापन कराकर सूची एसपी को देनी होगी। विदेशी पर्यटक के साथ कोई घटना घटित होने या संदिग्ध वस्तु होने की जानकारी भी पुलिस को देनी होगी। होटल में ठहरने के बाद कोई भी विदेशी पर्यटक सैटेलाइट फोन का उपयोग नहीं कर सकेगा। एसपी ने बताया कि होटल के काउंटर पर फ़र्स्ट एड बॉक्स रहना चाहिए। होटल में अग्निशमन यंत्र, पर्याप्त रोशनी, ऊंची चारदीवारी एवं खाद्य पेय पदार्थों की क्वालिटी मेंटेन रहनी चाहिए।